फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firing in Ayodhya Kotwali: अयोध्या कोतवाली में गोली चलने से मचा हड़कंप, कोतवाल लाइन हाजिर

Wed, 21 Sep 2022 08:57 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या कोतवाली में पिस्टल चेक करने के दौरान अचानक चली गोली से एक होमगार्ड व एक अधिवक्ता घायल हो गया। मामले में एक आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली अयोध्या में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से एक होमगार्ड व एक अधिवक्ता घायल हो गया। दोनों की हालत स्थिर है और जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया गया कि माल खाने के चार्ज स्थानांतरण के दौरान यह हादसा हुआ है। पूरे मामले में जिस आरक्षी की लापरवाही सामने आई है, उसे निलंबित कर दिया गया है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अयोध्या कोतवाली के नए कोतवाल मनोज कुमार शर्मा होंगे। एसएसपी प्रशांत वर्मा ने मामले में कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे अयोध्या कोतवाली में अचानक गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। बताया गया कि माल खाने में जमा 9 एमएम की पिस्टल को चेक करने के दौरान गोली चल गई। इस घटना में गोली के छर्रे लगने से वहां मौजूद दो लोग घायल हो गए। सीओ अयोध्या डॉ.राजेेश तिवारी ने बताया कि अयोध्या कोतवाली के दीवान रमापति पांडेय विगत दिनों सेवानिवृत्त हो गए थे उनके स्थान पर सुनील यादव को चार्ज दिया गया था। इस बीच सुनील यादव का भी गैर जनपद ट्रांसफर हो गया। जिसके बाद रमापति राम को मालखाने का चार्ज दिया गया।

बताया कि चार्ज के दौरान दीवान रमापति राम द्वारा कोतवाली अयोध्या में जमा पिस्टल को चेक किया जा रहा था कि अचानक गोली चल गए। इस दौरान वहां मौजूद होमगार्ड सुरेंद्र प्रताप सिंह व एक अधिवक्ता बदरूल दुजा घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल श्रीराम अस्पताल पहुंचाकर प्राथमिक इलाज कराया गया, इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बताया कि अधिवक्ता को कमर में व होमगार्ड को पैर में छर्रे लगे हैं, दोनों की हालत ठीक है। वहीं एसएसपी प्रशांत वर्मा ने जिला अस्पताल में पहुंचकर दोनों घायलों का हालचाल लिया। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि पूरे मामले में आरक्षी रमापति राम की लापरवाही सामने आई है, उन्हें निलंबित कर दिया गया है, जांच की जा रही है। किसी अन्य की लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें