लालगंज। रेल कोच के निकट शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गौरा रुपई गांव निवासी बब्बन सिंह लालगंज से रायबरेली की ओर जा रहा था। दूसरे ओर से चांदा गांव निवासी मनबोधन बाइक से आ रहा था।
रेल कोच के निकट मथना पुल पर दोनों की बाइकों में भिड़ंत हो गई जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।