फिटनेस के लिहाज से जॉगिंग या दौड़ने से बेहतर व्यायाम कोई नहीं है। यह ऐसी एक्सरसाइज है,जिससे शारीरिक और मानसिक सेहत को लाभ होता है। लेकिन,दौड़ने से पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है,नहीं तो छोटी सी गलती परेशानी का सबस बन जाती है।
दौड़ने से पहले कुछ वार्मअप करें। शुरूआत से ही तेजी से दौड़ना गलत है। इस दौरान सही जूते इस्तेमाल करें। जूते न तो हील वाले हों और न ही फ्लैट। इसके अलावा जरूरत महसूस होने पर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें।
पानी बॉडी को ठंडा रखने के साथ-साथ मांसपेशियों और जोड़ों के लिए ल्बूरिकेंट का काम करता है और बॉडी के मेटाबोलिज्म को भी एक्टिव रखता है।
यह छोटी-छोटी सावधानी आपको मांसपेशियों-घुटनों में दर्द,खिंचाव जैसी दिक्कतों से दूर रखती है। इन छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखकर आप अपने शरीर को फिट रख सकते हैं।
अगर आपको भी बारिश खुश करने की जगह उदास कर देती है तो जानिए क्या है इसका इलाज...