फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर रहना चाहते हैं हैल्दी तो जरूर पढ़े ये दो काम की खबरें

Wed, 12 Aug 2015 04:32 PM IST
टीम दुनिया 360/अमर उजाला,नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
फिटनेस के लिहाज से जॉगिंग या दौड़ने से बेहतर व्यायाम कोई नहीं है। यह ऐसी एक्सरसाइज है,जिससे शारीरिक और मानसिक सेहत को लाभ होता है। लेकिन,दौड़ने से पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है,नहीं तो छोटी सी गलती परेशानी का सबस बन जाती है।
विज्ञापन


दौड़ने से पहले कुछ वार्मअप करें। शुरूआत से ही तेजी से दौड़ना गलत है। इस दौरान सही जूते इस्तेमाल करें। जूते न तो हील वाले हों और न ही फ्लैट। इसके अलावा जरूरत महसूस होने पर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें।

पानी बॉडी को ठंडा रखने के साथ-साथ मांसपेशियों और जोड़ों के लिए ल्बूरिकेंट का काम करता है और बॉडी के मेटाबोलिज्म को भी एक्टिव रखता है।

यह छोटी-छोटी सावधानी आपको मांसपेशियों-घुटनों में दर्द,खिंचाव जैसी दिक्कतों से दूर रखती है। इन छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखकर आप अपने शरीर को फिट रख सकते हैं।
विज्ञापन


अगर आपको भी बारिश खुश करने की जगह उदास कर देती है तो जानिए क्या है इसका इलाज...
विज्ञापन

बारिश से डरते हैं तो ऐसे करें अपना इलाज

बारिश देखकर सभी का मन खुश नहीं होता,कुछ लोग इस सुहाने मौसम में डिप्रेशन,बेचैनी,अकेलापन,थकान आदि महसूस करते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार ये लक्षण‘सीजनल अफेक्टिव डिस्‍ऑर्डर’ के हैं। अगर बारिश के दिनों में आप भी ऐसा ही महसूस करते हैं,तो चिकित्सक से सलाह लें।

एक रिसर्च के मुताबिक इस मौसम में सूरज की रोशनी कम रहने से हमारे दिमाग में कुछ रसायन कम मात्रा में बनते हैं,जिसका असर हमारे मूड पर पड़ता है।

इस स्थिति से उबरने के लिए नियमित व्यायाम और योग करें। अपना मूड पॉजीटिव रखने के लिए आप बागवानी, संगीत,किताब पढ़ना आदि को भी अपनी आदतों में शुमार कर सकते हैं। बरसाती मौसम से डरने के बजाए यह महसूस करें कि मौसम सुहाना है। इससे मन में नकारात्‍मक भाव नहीं रहते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें