फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘साहब, जलकर नहीं मरी मेरी बेटी उसे जलाया गया है’

Thu, 16 Jul 2015 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गोंडा,अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साहब मेरी बेटी जलकर नहीं मरी है, बल्कि जलाकर उसकी हत्या की गई है। घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी। मामले में यदि पारदर्शी ढंग से जांच सुनिश्चित की जाए तो सब कुछ साफ हो जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस मामले को जानबूझकर दबाना चाहती है। ये गुहार जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में बीते दिनों जलकर मरी नवविवाहिता आराधना गौड़ की मां इंद्रावती ने एसपी को पत्र भेजकर की है।

इंद्रावती का कहना है कि उसकी पुत्री आराधना की मौत जलकर नहीं हुई, बल्कि जलाकर मारने से हुई है। स्थानीय पुलिस मामले में कार्रवाई करने के बजाय टालमटोल कर रही है।
विज्ञापन


कहा कि यदि आराधना ने आत्महत्या की थी तो इसकी सूचना ससुराली जनों द्वारा मायके में क्यों नहीं दी गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद जब वह लोग गांव पहुंचे तो ससुराल के सभी लोग भाग गए थे।

कहा कि उसकी पुत्री ने दहेज प्रताड़ना की शिकायत भी की थी। इसके बाद भी दहेज लोभियों ने आराधना को मौत के घाट उतार दिया। ऐसे में पुलिस को न्याय सुनिश्चित करना होगा। एसपी ने मामले में समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया है।
Trending Videos
विज्ञापन

गला घोंटा फिर लाश को दुपट्टे से लटकाया

गोंडा के संगवा गांव में बुधवार की देर शाम ससुरालवालों ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को घर के एक कमरे में छत के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका दिया।

गांववालों की सूचना पर पहुंची महिला की मां ने पुलिस को खबर की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की मां ने थाना छपिया में पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

बलरामपुर जनपद के थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के खम्हरिया गांव की रहने वाली इंद्रावती पत्नी राम चरित्र ने बताया कि उसने अपनी बेटी काजल (24) की शादी गोंडा जनपद के थाना छपिया क्षेत्र के संगवा गांव के रहने वाले एक युवक के साथ की थी।

शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले काजल को प्रताड़ित करने लगे। उसे पति व ससुराल के अन्य सदस्य अक्सर मारापीटा करते थे। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग काजल मायके आने पर आपबीती बताती थी।
 
मगर उसे समझाकर ससुराल भेज दिया जाता था। इंद्रावती का आरोप है कि ससुराल वालों ने काजल की बुधवार को गला दबाकर हत्या कर दी और शव को दुपट्टे से घर के एक कमरे में छत के हुक से लटका दिया।

काजल के ससुराल के गांव वालों से मिली सूचना के बाद वह बेटी के ससुराल पहुंची तो उसका शव छत के हुक से लटकता मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें