फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में दो छात्राएं मिली पॉजिटिव, अभिभावकों को बुलाकर होम आइसोलेट के लिए भेजा

Mon, 19 Oct 2020 07:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
covid 19 test - फोटो : iStock
विज्ञापन
सात माह बाद सोमवार को बाराबंकी जिले के 292 माध्यमिक विद्यालय खुले। पहले दिन पंजीकृत कुल विद्यार्थियों की अपेक्षा 10 फीसदी विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे। जबकि अभिभावकों की सहमति वाले भी एक चौथाई बच्चों ने ही  अपनी उपस्थित दर्ज कराई। विद्यालयों में कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए उनकी कक्षाओं का संचालन किया गया। वहीं शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सीएमओ कार्यालय की टीम ने पहुंचकर पूरे स्टाफ व उपस्थित सभी छात्राओं की कोरोना की एंटीजन जांच की। जिसकी रिपोर्ट में दो छात्राएं पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद हड़कंप मच गया। ऐसे में छात्राओं के  अभिभावकों को सूचना देकर बुलाया गया। उसके बाद उनकी जिला अस्पताल जांच कराने के बाद छात्राओं को होम आइसोलेट की सलाह के साथ घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


मार्च माह से बंद माध्यमिक विद्यालय नवीं से 12वीं तक की कक्षाओं के संचालन के लिए सोमवार से दो पालियों में खोले गए। जिले में 315 माध्यमिक विद्यालयों में 1.27 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। इसमें से 41 हजार विद्यार्थियों के अभिभावकों ने उन्हें विद्यालय भेजने की अनुमति विद्यालयों को दी थी। कोविड-19 के प्रोटोकाल की तहत तैयारी करने वाले 292 विद्यालय सोमवार को खुले मगर, करीब 10 फीसदी विद्यार्थी ही पहले दिन स्कूल पहुंचे। हालांकि अनुमति देने वाले 41 हजार बच्चों के पहले दिन स्कूल पहुंचने की उम्मीद थी। जिसके चौथाई ही बच्चे स्कूल आए। ऐसे में सुबह की पाली में 9वीं व 10वीं के छात्र-छात्र-छात्राएं तो दूसरी पाली में 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थी स्कूल पहुंचे।  अधिकांश विद्यार्थियों ने मास्क तो कुछ रूमाल से मुंह बांध रखे थे। सरकारी व एडेड स्कूलों में गिनती के बच्चे ही पहले दिन की क्लास में दिखे। जबकि वित्त विहीन कॉलेजों में संख्या ठीक-ठाक रही।

कोविड-19 के प्रोटोकाल को लेकर जहां स्कूलों में साफ-सफाई दिखी। वहीं सैनिटाइजेशन कराने के साथ ही मुख्य गेट पर बच्चों को हाथ सैनिटाइज करने का पैनल लगाया गया था। हर बच्चे की थर्मल स्क्रीनिंग की जांच कर उन्हें प्रवेश दिया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो, इसलिए कई विद्यालयों ने गेट के बाहर गोला बना रखा था। विद्यालयों में लंबे समय बाद सोमवार को शैक्षिक माहौल दिखने के बाद क्लास रूम का सन्नाटा टूटा। हालांकि बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर दूर-दूर बैठाया गया था।
विज्ञापन


पहले दिन एहतियात के तौर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सीएमओ कार्यालय से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे स्टाप व दोनों पालियों में उपस्थित 115 छात्राओं की कोरोना की एंटीजन जांच की। जिसकी रिपोर्ट में दो छात्राएं पॉजिटिव मिली तो हड़कंप मच गया। हालांकि उनके अभिभावकों को सूचना देकर बुलाया  गया। उसके बाद उनकी जांच जिला अस्पताल में कराने के बाद छात्राओं को होम आइसोलेट करने की सलाह देकर घर भेज दिया गया। वहीं कॉलेज को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें