फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लड़कियों ने की शादी, घरवालों को भेजी शादी की तस्वीर

Fri, 18 Sep 2015 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की दो छात्राओं ने दिल्ली जाकर आपस में शादी कर ली। घरवालों को उन्होंने मोबाइल से अपनी शादी की फोटो भेजीं तो परिवार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


दोनों लड़कियां अलग-अलग समुदाय की हैं। एक छात्रा के पिता ने रेलबाजार थाने में बेटी के अपहरण की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। रेलबाजार पुलिस छात्राओं की तलाश में दिल्ली गई है।

रेलबाजार क्षेत्र में रहने वाले समुदाय विशेष के टेलर की 21 साल की बेटी माल रोड के एक कालेज में बीएससी फाइनल की छात्रा है। इसी कालेज में हरबंश मोहाल इलाके की युवती उसकी सीनियर है। दोनों में दोस्ती हो गई और घरों में आना-जाना भी था।
विज्ञापन


30 जुलाई को दोनों छात्राएं अपने-अपने घरों से कालेज जाने की बात कहकर निकलीं और फिर नहीं लौटीं। दोनों के परिजनों ने सब जगह ढूंढा पर पता नहं चला। इस पर टेलर ने 3 अगस्त को रेलबाजार थाने में सहेली के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

रेलबाजार एसओ श्रवण कुमार यादव के मुताबिक सर्विलांस के जरिए छात्राओं के मोबाइल की लोकेशन दिल्ली मिली। पुलिस टीम दिल्ली गई और कई जगह छापेमारी की पर छात्राओं का कुछ पता नहीं चला। छात्राओं की तलाश चल रही है।
Trending Videos

लिंग परिवर्तन कराने वाले स्टूडेंट को मिला एडमिशन

वहीं कानपुर मे ही लिंग परिवर्तन कराके लड़का से लड़की बने एचबीटीआई के एमसीए सेकेंड ईयर के स्टूडेंट ने बुधवार को फीस जमा करके एडमिशन ले लिया।

गर्ल्स हॉस्टल में कमरा मांगने वाले इस स्टूडेंट को फिलहाल गेस्ट हाउस में रखा गया है। जल्द ही कर्मचारी आवास का कोई कमरा आवंटित होगा या फिर कैंपस के बाहर कमरा लेकर रहने का फरमान सुनाया जाएगा। एचबीटीआई प्रशासन गर्ल्स हॉस्टल का कमरा देने को तैयार नहीं है।

बीसीए करने के बाद नई दिल्ली के एक लड़के ने उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) की राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एसईई) 2014 दी और लेट्रल इंट्री (सीधे एमसीए सेकेंड ईयर में एडमिशन) से सातवीं रैंक हासिल की। एचबीटीआई में एडमिशन की काउंसलिंग भी कराई लेकिन लिंग परिवर्तन से संबंधित मेडिकल ट्रीटमेंट के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं कराया।

यह ट्रीटमेंट अब पूरा हो चुका है, इसलिए छात्र ने लड़की के नाम से एडमिशन और गर्ल्स हॉस्टल का कमरा देने की गुहार लगाई। इसी सिलसिले में बुधवार को वह एचबीटीआई कैंपस आया लेकिन लड़की के नाम से एडमिशन नहीं मिल सका।
विज्ञापन

ये बोला कॉलेज प्रशासन

एचबीटीआई प्रशासन का कहना है कि स्टूडेंट ने जिस नाम से प्रवेश परीक्षा पास की है, अभी उसी नाम से एडमिशन दिया जाएगा। लिंग परिवर्तन को लेकर जल्द ही मेडिकल बोर्ड गठित किया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही लड़के को लड़की माना जाएगा।

फिर नाम बदलकर एडमिशन देने की औपचारिकता पूरी की जाएगी। इसकी अनुमति यूपीटीयू से भी लेनी होगी। फिलहाल गर्ल्स हॉस्टल का कमरा देने की मांग खारिज कर दी गई है। संबंधित स्टूडेंट को गेस्ट हाउस का एक कमरा मिला है, जिसमें रहकर वह क्लास अटेंड कर सकेगा।

शुक्रवार से क्लास अटेंड करने की उम्मीद है। इस मसले को लेकर निदेशक प्रो. एके नागपाल ने सिर्फ इतना कहा कि संबंधित स्टूडेंट का एडमिशन हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें