फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच लाख की रंगदारी न देने पर दो दोस्तों पर जानलेवा हमला

Sun, 15 Feb 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के बरौरा हुसैन बाड़ी में प्लॉट पर कब्जे के लिए दो पक्षों में मारपीट हुई। एक पक्ष ने दूसरे पर रंगदारी न देने पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

कैंपबेल रोड निवासी मो. राजा खान के अनुसार, उन्होंने कुछ साल पहले बरौरा हुसैन बाड़ी में एक प्लॉट खरीदा था। इसका कोर्ट में वाद चल रहा था। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें प्लॉट पर कब्जा मिल गया था। 12 फरवरी को सुबह करीब दस बजे वह अपने दोस्त इफ्तिखार मंसूरी के साथ प्लॉट पर निर्माण कराने पहुंचे थे। इसी दौरान सआदतगंज के दरगाह रोड निवासी मुर्तजा हसन, इसरत, कासिफ सादान, लैबा व अन्य वहां आ धमके।
राजा का आरोप है कि आरोपियों ने निर्माण कराने के एवज में पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर उन्होंने सरिया व धारदार हथियारों से उन पर और इफ्तिखार पर हमला कर दिया। इस दौरान लैबा मकान की छत पर चढ़कर पथराव करने लगी। हमले में वह और उनके दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, मुर्तजा हसन पक्ष ने भी राजा पर प्लॉट पर कब्जा करने और मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच प्लॉट की कब्जेदारी को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। मारपीट में दोनों पक्षों को चोटें आई हैं। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें