फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किसान की जमीन फर्जी ढंग से बेचने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। युवक को किसान बनाकर जाली दस्तावेज के सहारे जमीन बेचने में शामिल दो आरोपियों को मोहनलालगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फर्जी किसान को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मोहनलालगंज दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक सुशांत गोल्फ सिटी के बक्कास निवासी किसान रईस मोहम्मद की इलाके में 15 बिस्वा जमीन है। इसकी कीमत एक करोड़ रुपये है। अप्रैल 2024 में जालसाजों ने उनकी जमीन गोमतीनगर के विकास सिंह को बेच दी। किसान ने फरवरी में जालसाजों के खिलाफ मोहनलालगंज थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस फर्जी किसान बाराबंकी के रामनगर निवासी रईस को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जालसाजी मे शामिल बाराबंकी के सांईखेड़ा निवासी रमेश और सरोजनीनगर हसनपुर के सत्यनारायण को पूरनपुर के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने रजिस्ट्री में गवाही दी थी। रईस ने किसान के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर फर्जीवाड़े को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें