फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि में अर्थशास्त्र के दो छात्रों को मिला शोध अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के दो छात्रों को शोध अनुदान मिला है। इनमें भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) की पीएचडी छात्रा नित्या गुप्ता और संदीप देसवाल शामिल हैं।
विज्ञापन

विभाग के शिक्षक प्रो. मनोज अग्रवाल ने बताया कि नित्या को अ स्टडी ऑफ द रोल ऑफ टॉयज इंडस्ट्री इन फॉरेन ट्रेड ऑफ इंडिया विषय पर शोध के लिए दो वर्षों तक 20 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। संदीप को अ स्टडी ऑन इकोनॉमिक ग्रोथ एंड रेवेन्यू मोबलाइजेशन इफिशिएंसी एमंग द मेजर इमर्जिंग स्टेट्स ऑफ इंडिया विषय पर रिसर्च के लिए इतनी ही ग्रांट दी गई है। इससे दोनों विद्यार्थी आसानी से अपना शोध कार्य पूरा कर पाएंगे। आईसीएसएसआर ने शोधार्थियों के प्रोजेक्ट को सराहा है।

लविवि में सहायक कुलसचिव का पद शनिवार को हरिओम कुमार ने संभाल लिया। कुलसचिव विद्यानंद त्रिपाठी ने पत्र जारी कर इसकी सूचना दी। बताया कि शासन ने 13 जनवरी को हरिओम का कानपुर विश्वविद्यालय से लखनऊ विश्वविद्यालय में तैनाती का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें