लखनऊ। बाजारखाला के ऐशबाग इलाके में बुधवार शाम को एक कार चालक ने सड़क पर खेल रहे कुत्ते के दो बच्चों को कुचल दिया। कुचलने के बाद कार चालक वहां से भाग गया। इस दौरान कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और चालक की तलाश शुरू की। रात को कार नंबर के आधार पर पुलिस ने चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार बरामद कर ली। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
एसीपी बाजारखाला विजयराज सिंह के मुताबिक, वीडियो बाजारखाला थाना क्षेत्र के ऐशबाग का बताया गया था जिसकी जांच में सामने आया कि घटना ऐशबाग की है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर कार नंबर यूपी 32 जीबी 5913 के अज्ञात चालक के खिलाफ 428 आईपीसी व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एसीपी के मुताबिक, कार बरामद कर ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है।