फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: आउटर रिंग रोड पर आमने-सामने टकराए बाइक सवार, दोनों की मौत

Thu, 01 Jun 2023 09:21 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके में हुए एक हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। एक सवार की मौत मौके पर ही जबकि दूसरी की अस्पताल ले जाते समय हुई।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके में बृहस्पतिवार रात लगभग एक बजे आउटर रिंग रोड पर विपश्यना ध्यान केंद्र के पास तेज रफ्तार दो बाइक सवार आमने सामने टकरा गए। इस हादसे में 30 वर्षीय ज्ञान यादव की मौत हो गई। जबकि मोहित निवासी सुखडी ने ट्रामा सेंटर जाने के दौरान एंबुलेंस में दम तोड दिया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक बख्शी का तालाब ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक ग्रामीणों की सूचना पर दोनो को पहले राम सागर मिश्र हॉस्पिटल लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने ज्ञान यादव की मौत कुछ देर पहले होने की पुष्टि की है। जबकि दूसरे बाइक सवार मोहित की सांसे चल रही थी।

ये भी पढ़ें - भाजपा के लिए रालोद से ज्यादा मुफीद है सुभासपा, बीजेपी के आंतरिक सर्वे से खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्तार गैंग ने दो साल के अंदर 28 शस्त्र लाइसेंस नागालैंड से यूपी ट्रांसफर कराए, STF की जांच में खुलासा


उसे आनन फानन में एंबुलेंस की मदद से ट्रॉमा रेफर किया गया। उसने सीतापुर रोड पर ही एंबुलेंस के अंदर दम तोड़ दिया। दोनों के शव अस्पताल की मर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी गई है। दोनों ही बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें