फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: लखनऊ-हरदोई रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में भाजपा नेता के दो पुत्रों की दर्दनाक मौत

Tue, 13 Jun 2023 03:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मलिहाबाद कोतवाली के सहिलामऊ इलाके में हुए एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा मोटरसाइकिल के कंटेनर में टकरा जाने के कारण हुआ।
विज्ञापन
हादसे में मृतक सचिन और विपिन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलिहाबाद में निर्माणाधीन लखनऊ-हरदोई हाइवे पर स्थित बरगदही पुलिया के पास तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने सामने से आ रहे बाइक सवार भाइयों को रौंद दिया जिससे मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा होते ही चालक टैंकर छोड़ कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि महमूदनगर व सहिलामऊ के बीच हाइवे निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसके चलते दोनों साइड के वाहन एक ही तरफ से निकल रहे हैं।

ये भी पढ़ें - मायावती ने साधा निशाना, बोलीं- खुद को बड़ा हिंदुत्ववादी बताने के लिए भाजपा और कांग्रेस में लगी होड़
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रचंड गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को दूध लेकर मलिहाबाद की तरफ से लखनऊ जा रहे टैंकर ने सामने से इलेक्ट्रिक बाइक से आ रहे सहिलामऊ गांव निवासी भाजपा नेता सुनील कश्यप के बड़े बेटे सचिन (19) और विपिन (16) को जोरदार टक्कर मार दी जिससे सचिन उछलकर दूर सड़क पर जा गिरा जबकि विपिन बाइक सहित टैंकर के नीचे आ गया। जिससे उस पर टैंकर का अगला पहिया चढ़ गया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।

इंस्पेक्टर ने बताया सचिन आईआईटी का छात्र था। वह रहीमाबाद के एक कॉलेज से पढ़ाई कर था। कुछ वर्ष पूर्व पालेसर के पट्टे से उसका एक हाथ कट गया था जिसकी वजह से मझला भाई बीए का छात्र विपिन उसे स्कूल छोड़ने जा रहा था तभी यह हादसा हो गया है। टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें