परसपुर-करनैलगंज मार्ग पर बुधवार की रात बेलमत्थर गांव के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली व कार की भिड़ंत में कार चालक समेत दो बारातियों की मौत हो गई।
लखनऊ के हजरतगंज के मारदीनपुरवा के रहने वाले हफीज अहमद ने बताया कि लखनऊ के पुरनिया के रहने वाले उसके दोस्त विनय सिंह वहीं पर फूल का कारोबार करते हैं।
हफीज के मुताबिक, विनय की 30 नवंबर को गोंडा के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के उमरी डीहा गांव के रहने वाले महंत सिंह की बेटी डाली सिंह के साथ शादी थी।
हफीज ने बताया कि इलाहाबाद के थाना बर्रा क्षेत्र के फरिहाओझा पहाड़ी खुर्द के रहने वाले राजाराम (28) पुत्र रामदुलारे, पश्चिम बंगाल निवासी शांतनु देव उर्फ लालटू (35) पुत्र गणेशचंद व पुरनिया के रहने वाले पंकज यादव (24) पुत्र ननकऊ कार से बारात जा रहे थे तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें राजाराम की मौके पर ही मौत हो गई।