फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: बेकाबू डंपर ने साइकिल सवार तीन लोगों को कुचला, पिता-पुत्री की मौत, एक घायल

Mon, 12 Feb 2024 03:11 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

रायबरेली में हुए एक भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई। हादसे में एक पांच साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र में धमधमा गांव के निकट बेकाबू डंपर ने साइकिल सवार तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई, जबकि एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा रविवार रात को हुआ।

विज्ञापन


धमधमा गांव निवासी अयाज (35) अपने दो मासूम बच्चों असलिफा (8), जीशान (5) वर्ष को रविवार की रात साइकिल से गांव में किसी के यहां गया था। लौटते समय तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार लोगों को कुचल दिया। इससे अयाज व उनकी बेटी असलिफा की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मासूम जीशान घायल हो गया।

घटना के बाद डंपर चालक को मौके से गदागंज पुलिस ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल मासूम बच्चे को एंबुलेंस की मदद से दीनशाह गौरा सीएचसी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर  ट्रक संख्या 14 जी टी 44 54 व चालक राम मिलन पुत्र राम लखन निवासी किचौली थाना बछरावां जनपद रायबरेली को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें