लखनऊ मार्ग पर देर रात को सीमावर्ती जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्घटना में घायल होने पर इलाज के लिए लाए युवक व उनकी एक दिन की अबोध बच्ची की मौत हो गई।
एंबुलेंस के खड़े ट्रक में टकराने के बाद बच्ची समेत चार को देर रात सीएचसी लाया गया था। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को भेजा है।
सोमवार की देर रात को सुल्तानपुर के दुर्गावासी मजरे अलीगढ़ निवासी पशुपति नाथ मिश्र अपनी एक दिन की बच्ची के इलाज के लिए निजी एंबुलेंस से लखनऊ जा रहे थे।
इनकी पत्नी, मां व चचेरे भाई समेत अन्य परिवारीजन भी एंबुलेंस में सवार थे। लखनऊ मार्ग पर अमेठी के थाना शिवरतन गंज के इन्हौना चौकी क्षेत्र में मार्ग पर खड़ी ट्रक में तेज गति से एंबुलेंस के टकराने पर सभी लोग घायल हो गए।