फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर के बल गड्ढे में जा गिरे तेज रफ्तार बाइक से जा रहे दो भाई, मौत

Fri, 20 Oct 2017 06:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। तेजरफ्तार के चलते दोनों बाइक समेत सड़क किनारे गड्ढे में सिर के बल जा गिरे। पुलिस की लेटलतीफी से आक्रोशित नागरिकों ने हंगामा किया। इंस्पेक्टर ने किसी तरह हालात काबू में करके शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गांव कमलापुर निवासी मनोज कुमार (30) दोपहर अपने छोटे भाई रंजीत (22) के साथ बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। कुछ देर बाद राहगीरों ने बिजनौर-सिसेंडी मार्ग पर जालिमपुर के पास सड़क किनारे गड्ढे में दोनों भाइयों के खून से लथपथ शव पड़े देखकर पुलिस को कॉल की। गड्ढे में ही उनकी क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी। हादसे का पता चलने पर पिता सरजू प्रसाद गौतम व परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे।

पुलिस के काफी देर तक न पहुंचने से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा शुरू किया। इस बीच इंस्पेक्टर शिवशंकर सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के साथ दोनों भाइयों के शव गड्ढे से निकलवाए और बाइक कब्जे में ली।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि बाइक चला रहे रंजीत ने शराब पी रखी थी। तीव्र मोड़ अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। सड़क किनारे लगी लकड़ी रंजीत से सिर में धंस गई थी। मनोज के भी गिर में गंभीर चोट आई थी। जमघट के चलते सड़क पर सन्नाटा होने से काफी देर बाद ग्रामीणों को हादसे की भनक लगी।

हादसे का शिकार बना मनोज राजगीर था और  रंजीत प्राइवेट नौकरी करता था। पिता सरजू प्रसाद ने पुलिस को जानकारी दी कि मनोज की शादी हो चुकी थी। उसकी पत्नी पूनम, बेटी महिमा और बेटा ऋतिक है। चार बेटों में मनोज सबसे बड़ा था। मनोज व रंजीत के अलावा दो बेटे सुजीत व संजय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें