फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: बस व ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर में 13 गंभीर घायल, दो की मौत

Wed, 27 Sep 2023 04:08 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच के खुटेहना में हुए भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई और हादसे में 13 गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के खुटेहना के पास बुधवार दोपहर-रोडवेज की अनुबन्धित बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसा गोण्डा- बहराइच राजमार्ग पर खुटेहना बाजार में आर्यावर्त बैंक के सामने हुआ। बस में सवार लगभग 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो लोगों के बहुत गंभीर होने की बात बताई जा रही है। दोपहर के लगभग एक बजे गोण्डा से आ रही रोडवेज बस और बहराइच की तरफ से आ रही सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें - दीपोत्सव: राम की पैड़ी पर प्रज्ज्वलित होंगे 24 लाख दीये, पिछड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार 25 हजार स्वयंसेवक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आईएएस अफसर ने ली 70 लाख रिश्वत! अधिकारी ने खुद ही की SIT जांच की सिफारिश; अरबों से जुड़े सात...


ट्रॉली के पिछले हिस्से की भीषण टक्कर से बस के परखच्चे उड़ गए। एसओ पयागपुर श्यामदेव चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही चौकी व थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल जिला चिकित्सालय बहराइच भेज दिया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा कर दिया गया है। ट्रैक्टर और बस चालक मौके से फरार हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें