फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: सरयू का जलस्तर कम होते ही होने लगी घटनाएं, पांच किशोर डूबे, दो की मौत

Wed, 12 Jun 2024 11:09 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या जिले की सरयू नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। इस तरह की घटनाओं का एक कारण जलस्तर का कम होना भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
अयोध्या की सरयू नदी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरयू में डूबने की घटनाएं एक बार फिर बढ़ने लगी हैं। इसका कारण सरयू का जलस्तर कम होना बताया जा रहा है। मंगलवार की शाम हुई एक घटना में सरयू में नहाते समय पांच किशोर डूब गए। इसमें से दो की  मौत हो गई जबकि तीन को जल पुलिस ने बचा लिया।

विज्ञापन


दोनों घटनाएं अलग-अलग समय में हुई थीं। पहली घटना में बस्ती जिले के सल्टौआ गांव निवासी रमेश मिश्र सोमवार की रात अपने दोनों बेटे मानस (16) व कवि उर्फ मानव (15) व बेटी पलक को साथ लेकर अयोध्या स्थित ससुराल आए थे। वह बच्चों को छोड़कर घर वापस चले गए।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी का राज्य कर्मचारियों को तोहफा, रिटायर होने के बाद भी मिलेगा वेतनवृद्धि का लाभ
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 47 के पार पहुंचा प्रदेश में पारा, कानपुर में सबसे गर्म रात, इन क्षेत्रों के लिए अलर्ट
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह सभी बच्चे अपनी मौसी व उनके बच्चों के साथ अयोध्या में सरयू नदी में स्नान करने आए। स्नान के दौरान मानस व कवि उर्फ मानव व मौसेरे भाई अनुज (17) व अनविशा (10) पुत्री संजय तिवारी निवासी नौगढ़, सिद्धार्थनगर कच्चे घाट के सामने गहरे पानी में डूबने लगे। तत्काल जल पुलिस व स्थानीय गोताखोरों ने तीन बच्चों को डूबने से बचा लिया लेकिन कवि नहीं मिला।

खोजबीन करने के दौरान तीन घंटे बाद वह बरामद हुआ। दूसरी घटना में पीयूष दुबे (12) पुत्र राम प्रकाश दुबे निवासी हैदरगंज, अयोध्या अपने परिजनों के साथ स्नान कर रहे थे तभी अचानक वह बैरिकेडिंग से कूदकर आगे बढ़ गया और देखते ही देखते धारा में समा गया। लगभग डेढ़ घंटे बाद जल पुलिस ने उन्हें ढूंढा और श्रीराम अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें