फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अयोध्या में होगी महानगर भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक

विज्ञापन
बैठक में मौजूद भाजपाई।
विज्ञापन
लखनऊ। संगठन को मजबूत बनाने और विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर इकाई कार्यसमिति बैठक अयोध्या में होगी। यह दो दिन तक चलेगी। इसमें प्रदेश भाजपा के बड़े नेता भी शामिल होंंगे। बैठक 16 व 17 मई को राम सेवकपुरम, रामघाट में होगी। इसकी तैयारी को लेकर रविवार को महानगर भाजपा अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक भी हुई।
विज्ञापन

बैठक में महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कार्यसमिति (प्रशिक्षण वर्ग) की बैठक कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास, संगठनात्मक दक्षता एवं वैचारिक मजबूती का महत्वपूर्ण मंच है। अयोध्या की पावन भूमि पर होने वाला यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी एवं मार्गदर्शक सिद्ध होगा। बैठक में प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी ओपी श्रीवास्तव कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की कार्यशैली, विचारधारा एवं कार्यपद्धति को मजबूती देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बैठक में प्रशिक्षण वर्ग से संबंधित आवास, भोजन, परिवहन, पंजीकरण, अनुशासन एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें