फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस कर वर्दीधारियों ने की छेड़छाड़, धुने गए

Fri, 23 Oct 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी एक महिला के घर में घुसकर चार सगी बहनों के साथ दो सिपाहियों ने गुरुवार रात छेड़छाड़ की। दोनों सिपाहियों पर नशे में होने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


हल्ला मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने सिपाहियों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी। एसपी ने मामले में जांच कराकर सिपाहियों को निलंबित किए जाने का आश्वासन दिया है।

कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला बड़ीहाट निवासी एक महिला का पास के ही रहने वाले फिरदौस से पुराना विवाद चल  रहा है। महिला का कहना है कि उसके घर पर कोतवाली नगर के दो सिपाही रमाशंकर व राकेश कुमार आते रहते हैं।
विज्ञापन


इन सिपाहियों के बल पर वह उनकी चार पुत्रियों  को परेशान करता है। जिसके चलते पुत्रियों का स्कूल व कोचिंग जाना बंद हो  गया था। गुरुवार रात आठ बजे के करीब में दोनों सिपाही नशे में धुत होकर घर में घुस आए। उसकी सबसे छोटी बेटी का हाथ पकड़कर उसे सिपाही ले जाने लगा।  जिसका विरोध अन्य बहनों ने किया।

विरोध करने पर बहनों की पिटाई कर दी गई। चीख पुकार पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने सिपाहियों को पकड़ लिया।

इसके बाद उनकी पिटाई शुरु कर दी। सूचना मिलने पर नगर कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर सिपाहियों को छुड़ाया। महिला ने एसपी को रात में प्रार्थना पत्र दिया था। एसपी सालिकराम वर्मा ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें