फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: चारबाग स्टेशन के पास पटरी से उतरी शहीद एक्सप्रेस की दो बोगियां, यात्रियों में हड़कंप

Mon, 18 Jan 2021 10:45 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
पटरी से उतरीं शहीद एक्सप्रेस की बोगियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहीद एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतर गए। आनन-फानन पूरा रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंचा और हालात को काबू किया। हालांकि यात्रियों को किसी तरह की चोट आने की सूचना नहीं है। बोगियों को पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


घटना सोमवार सुबह 7:45 बजे की है। अमृतसर से जयनगर जाने वाली ट्रेन संख्या 14674 शहीद एक्सप्रेस चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां कुछ यात्री उतरे और जयनगर जाने के लिए कुछ यात्री ट्रेन में चढ़े। स्टेशन से निकलकर कुछ दूर चलते ही खम्मन पीर की मजार के पास ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतर गईं, जिससे हड़कंप मच गया। 

ट्रेन के झटके से रुक जाने की वजह से सो रहे यात्रियों की नींद टूट गई और वह घबरा गए। आनन-फानन कंट्रोल रूम के जरिए रेलवे प्रशासन को सूचना मिली कि दो बोगियां डी1 और थर्ड एसी बोगी बी5 पटरी से उतर गई हैं, जिसके बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इन बोगियों में 100 से अधिक यात्री थे। हालांकि यात्रियों को कोई चोट नहीं आई है। ट्रेन की स्पीड कम थी इस वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं दूसरी तरफ ट्रेन के डिरेलमेंट को लेकर आला अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंची और बोगियों को पटरी पर लाने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन

गलत ट्रैक की वजह से हुआ हादसा!

उत्तर रेलवे प्रशासन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि हादसे की वजह प्रथम दृष्टया यह सामने आ रही है कि ट्रेन को गलत ट्रक पर ले जाने की वजह से डिब्बे पटरी से उतरे। ट्रेन को दाईं ट्रैक पर आना था, जबकि उसे बाईं ओर वाले ट्रैक पर ले जाया गया, जिसकी वजह से डिरेलमेंट हुआ हालांकि हादसे की असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी, जिसके लिए समिति गठित करने की तैयारी की जा रही है।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें