रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के शहीद स्मारक के पास दो बच्चों के सई नदी में डूबने से हड़कंप मच गया। पुलिस को घटना की सूचना मवेशी चरा रहे एक व्यक्ति ने दी।
मामले की जानकारी पर भदोखर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से बच्चों को ढूंढ़ना शुरू किया। देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली
पुलिस का कहना है कि बच्चे प्राइमरी स्कूल के छात्र हैं। नदी किनारे एक छात्र के कपड़े व दूसरे की स्कूल ड्रेस बरामद हुई है।
गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश जारी है।