फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नहाने गए दो बच्चों की नाले में डूबने से मौत

Mon, 19 Sep 2022 01:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

इकौना थाने में बरियार नाला में नहाने गए दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई जबकि एक को बचा लिया गया। हादसे से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावस्ती जिले के थाना इकौना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर बनकट मौजा टंडवा महन्थ में सोमवार सुबह बरियार नाला में तीन बच्चे गिर गए जिसमें दो की डूबने से मौत हो गई जबकि एक बच्चे को बचा लिया गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को बरियार नाले से निकाल लिया गया है।

विज्ञापन


सोमवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर बनकट मौजा टंडवा महन्थ में सुबह गांव की तमाम महिलाएं बरियार नाले से सटे सीताद्वार झील में पूजन अर्चन व सूर्य देव को अर्घ्य देने गई थीं। 

तभी गांव के ही तीन नाबालिग बच्चे निधाबान्ध पुल बरियार नाले के पास साफ पानी में नहाने चले गए। पानी की गहराई व बहाव अधिक होने के कारण तीनों बच्चे डूबने लगे। शोरगुल की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने किसी प्रकार बच्चों को पानी से निकाला जिसमें विकास (12) पुत्र अमरजीत व अनिल (11) पुत्र राजू निवासी रामपुर बनकट की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बालक पिंकल उर्फ अनिल पुत्र सत्यप्रकाश को जीवित पानी से निकाल लिया गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राम रामपुर को सेमगढ़ा से जोड़ने वाले एक मात्र पुल पर कोई रेलिंग नहीं है जिससे आये दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है साथ ही पुल के ऊपर का हिस्सा भी काफी जर्जर हो चुका है जिससे आमजन को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना इकौना ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें