फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: स्कूल की छत पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो बच्चों की झुलसकर मौत

Mon, 07 Jun 2021 10:25 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर

सार

प्राइमरी स्कूल की छत पर खेल रहे बच्चे छत से निकल रही हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए जिससे झुलसकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर के गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम जमुवरिया में रविवार देर शाम स्कूल की छत पर खेलते समय दो किशोर ऊपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए।

विज्ञापन


करंट से झुलस कर दोनों किशोरों की मौत हो गई। मृतक किशोर इदुजमा (13) तथा फिरोज (12) जमुवरिया गांव के ही निवासी हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों किशोर गांव में ही स्थित प्राइमरी स्कूल की छत पर खेल रहे थे।
विज्ञापन


रविवार देर शाम यह दोनों बच्चे छत के निकट से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए जिससे करंट से झुलस कर दोनों की मौत हो गई।

अचानक हुई इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों व परिजनों ने इनका शव छत से नीचे उतारा। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें