राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस के दो और संदिग्धों आसिफ इकबाल और आतिफ को कानपुर से गिरफ्तार किया है।
दोनों पर लखनऊ में मार्च में हुए एनकाउंटर में मारे गए संदिग्ध आतंकी सैफुल्लाह की मदद करने का आरोप है।
एनआईए ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दोनों संदिग्धों को चकेरी थाने में दाखिल किया गया है। आसिफ और आतिफ पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
इस मामले में यूपी एटीएस मोहम्मद फैसल, गौस मोहम्मद खान और अजहर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।