लखनऊ
विश्वविद्यालय के फारसी विभाग से सैय्यद मोहम्मद मियां जैदी और सैय्यद
अहमद मियां को मंगलवार को पीएचडी दी गई।
इन दोनों ने अपना शोध कार्य डॉ.
उमर कमालउद्दीन, प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष, फारसी विभाग के निर्देशन में किया
है।
सैयद अहमद मियां दोनों पैरों से विकलांग होते हुए भी हिम्मत नहीं हारी
और अपने जोश, लगन से यह सफलता हासिल की। पीएचडी की खुशी में भाई ने उसे
गोद में उठा लिया।