बहराइच जिले मे सोमवार की रात हुई मूसलाधार बारिश के दौरान एक घर की कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गई। जिसकी चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
ये भी पढ़ें - डिफेंस कॉरिडोर देगा प्रदेश के 40 हजार युवाओं को रोजगार, 42 औद्योगिक समूहों को मिली जमीन
ये भी पढ़ें - विधानसभा उप चुनाव में भाजपा ने उतारी मंत्रियों की टीम, सीएम योगी की अगुवाई में 16 मंत्री करेंगे प्रचार
दीवार गिरने और परिजनों की चीख पुकार सुन इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर मलबे को हटाया लेकिन जब तक दोनो बच्चों को बाहर निकाला जाता, दोनो की मौत हो गई थी। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
वहीं, सूचना पर एसडीएम दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। एसडीएम ने बताया की पीड़ित परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी।