फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: सुल्तानपुर हाइवे पर गाय से टकराई बाइक, हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

Mon, 09 Oct 2023 05:01 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, गोसाईंगंज (लखनऊ)

सार

लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में हुए एक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसा सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सूर्या पब्लिक स्कूल के सामने हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में सोमवार तड़के सूर्या पब्लिक स्कूल के सामने सुल्तानपुर हाईवे पर बाइक गाय से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आननफानन घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी अतुल श्रीवास्तव के मुताबिक गोसाईंगंज के अमेठी निवासी गुलाम वारिस के बेटे शाहरुख और ताज सब्जी बेचते हैं। सोमवार तड़के दोनो भाई बाइक से लखनऊ जा रहे थे। तभी रास्ते में सूर्या स्कूल के सामने उनकी बाइक गाय से टकरा गई।

हादसे में बाइक सवार दोनो भाई बुरी तरह चोटिल हो गए। उधर से गुजर रहे कुश्वंत सिंह नामक राहगीर ने फोन कर पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को घायल अवस्था में लोहिया पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें