बाराबंकी के ग्राम तुरकौली निवासी अमरिंदर सिंह के दो पुत्र राज सिंह (14 वर्ष) और महेंद्र सिंह (10 वर्ष) भैंस चराने गए थे तभी भैंस पानी में उतर गई। निकलने के लिए दोनों भाइयों ने प्रयास शुरू किया। लेकिन दोनों भाई गहरे पानी मे चले गए और डूब कर दोनों की मौत हो गई।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र केतुर कोली गांव में दो सगे भाइयों की नदी में डूब कर मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम तुरकौली निवासी अमरिंदर सिंह के दो पुत्र राज सिंह (14 वर्ष) और महेंद्र सिंह (10 वर्ष) भैंस चराने गए थे तभी भैंस पानी में उतर गई। निकलने के लिए दोनों भाइयों ने प्रयास शुरू किया। लेकिन दोनों भाई गहरे पानी मे चले गए और डूब कर दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला। अचानक हुए हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।