फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर 10 लाख ठगे, दो गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2026 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चार करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर 10 लाख ठगे, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। स्टार्टअप शुरू करने के लिए चार करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर सआदतगंज के दरगाह निवासी अमन कुमार से 10 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि इसके बाद आरोपी दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करने लगे। 11 अक्तूबर को आरोपियों ने अमन को किसान बाजार के पास मिलने के लिए बुलाया। वहां बिहार के पटना निवासी सादिक हसनैन और शोएब जफर मिले। दोनों ने ढाई लाख रुपये मांगे। इस पर अमन ने कॉल कर परिजनों को बुलाया और दोनों आरोपियों को पकड़कर विभूतिखंड पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

अमन के मुताबिक, कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर उद्यम सेतु कंसल्टेंट सर्विस का विज्ञापन देखा था। इसमें दिए गए नंबर पर जुलाई में संपर्क करने पर आरोपियों ने बिना किसी दस्तावेजी प्रक्रिया के चार करोड़ तक का लोन दिलाने का दावा किया। अमन से आधार कार्ड, पैन कार्ड और अंकपत्र ले लिया। आरोप है कि लोन दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये ऐंठ लिए गए।

एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी देने की एफआईआर दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। अमन का आरोप है कि जालसाजों ने स्टार्टअप के लिए लोन दिलाने के नाम पर उनके जैसे कई युवाओं से करोड़ों की ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें