फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार के पार्ट्स चुराने के आरोप में दो गिरफ्तार, सामान बरामद

Sun, 29 Mar 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। क्षेत्र में कार पार्ट्स चोरी करने के आरोपी दो युवकों को सीसीटीवी की मदद से लोगों ने पकड़ लिया। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन


रहीमाबाद स्थित शराफत नगर कॉलोनी निवासी रामवृक्ष यादव के अनुसार वह ट्रांसपोर्ट नगर में बबलू मोटर्स नाम से गैराज चलाते हैं। गैराज से 17 मार्च को गाड़ियों के कई पार्ट्स चोरी हुए थे। 25 मार्च को दानिश के वाहन से भी मोटर पार्ट्स चोरी हो गए। इससे पहले महेंद्र प्रताप त्रिवेदी की कबाड़ी की दुकान में भी चोरी हुई थी। एक दुकान के सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध युवक की तस्वीर कैद हुई। इसी आधार पर रामवृक्ष ने अपने साथियों के साथ बदालीखेड़ा क्षेत्र से संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शाहिद खान उर्फ अब्दुल समर खान निवासी बेगमगंज, बाराबंकी बताया। उसने चोरी की घटनाओं में शामिल होना कबूल किया।
शाहिद की निशानदेही पर अमन कश्यप निवासी गिनदनखेड़ा को भी पकड़ा गया। नादरगंज स्थित कबाड़ी की दुकान से चोरी का सामान बरामद हुआ। इसमें गाड़ियों के हेड, चेंबर, ऑयल पंप, टैपिट कवर, पिस्टन और गैस कटर रेगुलेटर थे। दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। अतिरिक्त प्रभारी सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि रामवृक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें