फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली स्प्रिट से नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 40 पेटी शराब बरामद

Sun, 14 Apr 2019 07:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
बरामद हुई शराब बनाने की सामग्री। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सीतापुर व बाराबंकी जिले के सरकारी ठेकों पर सप्लाई की जाने वाली नकली शराब के गोरखधंधे का खुलासा हुआ है। फतेहपुर कस्बे के मौलवीगंज मोहल्ले में रविवार सुबह छापेमारी कर पुलिस व आबकारी टीम ने जहरीली स्प्रिट मिलाकर बनाई जाने वाली नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री व उपकरण सहित करीब 40 पेटी शराब बरामद की है। मामले में सीतापुर व बाराबंकी जिले में शराब की छह सरकारी दुकानों को भी सीज किया गया है। पुलिस कप्तान के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करने के साथ ही उनकी संपत्ति भी नीलाम करवाई जाएगी।

पुलिस टीम को इस कामयाबी पर एसपी ने पांच हजार रुपये का इनाम भी दिया है। एसपी अजय साहनी ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता में बताया कि मोहम्मदपुर खाला एसओ मनोज शर्मा व फतेहपुर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने पुलिस टीम के साथ कस्बे के मौलवीगंज मोहल्ले में छापेमारी कर नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी उत्तम कुमार जायसवाल व विपिन कुमार जायसवाल हैं। इनके पास से 40 पेटियों में रखी 1773 शीशी नकली शराब समेत शराब बनाने में प्रयोग की जाने वाली सामग्री बरामद की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें