फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ मेट्रो के काम में आई तेजी, 35 दिन में बिछाया 2.5 किलोमीटर लंबा ट्रैक

Sat, 24 Feb 2018 01:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दिसंबर 2018 तक रेड लाइन पर एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया के बीच मेट्रो ट्रेन चलाने का नया लक्ष्य प्रदेश सरकार से मिलने के बाद काम में भी तेजी दिखने लगी है। केडी सिंह बाबू स्टेडियम से मुंशीपुलिया के बीच सेक्शन में केवल 35 दिन में 2.5 किमी ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो चुका है। यहां नौ किमी लंबे सेक्शन में अप और डाउन रूट पर करीब 18 किमी लंबाई में ट्रैक बिछाया जाना है।

विज्ञापन


एमडी कुमार केशव ने बताया कि केडी सिंह बाबू स्टेडियम और मुंशी पुलिया के बीच एलीवेटड सेक्शन पर पिछले दिनों पटरी बिछाने का काम शुरू कर दिया गया था। यह काम छोटे-छोटे हिस्सों में कराया गया है। सबसे अधिक काम लेखराज मार्केट, आरएस मिश्रानगर और इंदिरानगर स्टेशन के बीच हुआ है।

प्रवक्ता अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रैक के साथ ही रेड लाइन पर केडी सिंह बाबू स्टेडियम से मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन के बीच 25 केवी एसी ओवर हेड कंडेक्टर सिस्टम (ओएचई) के लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


11वीं ट्रेन भी लखनऊ मेट्रो को मिली
ट्रांसपोर्ट नगर डिपो पर शुक्रवार को 11वीं ट्रेन पहुंच गई। शुक्रवार को ट्रेन के कोच को विशेष ट्रेलरों के ऊपर से उतारा गया। प्रवक्ता अमित श्रीवास्तव का कहना है कि श्रीसिटी चेन्नई प्लांट से 10 फरवरी को यह ट्रेन रवाना की गई थी। 64 पहियों वाले एक विशेष ट्रेलर पर लोड कर ट्रेन के कोच को लाया गया। 40 टन वजन के एक कोच को उतारने के लिए 180 टन क्षमता की क्रेन का उपयोग किया गया। अब इस ट्रेन की जांच कॉमर्शियल रन में उपयोग करने से पहले डिपो में होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें