फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

Wed, 17 Sep 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के मटियारी निवासी पुनीत यादव को गोली मारने वाले दो आरोपियों चिनहट मटियारी निवासी विनय यादव और उसके साथी जुल्फी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद की गई है। वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश में लगी है।
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि 13 सितंबर की रात पुनीत अपने दो साथियों मनोज यादव और विपिन के साथ घर के पास ही स्थित राधाकृष्ण प्रणामी मंदिर के पास बैठे थे। इस बीच दो बाइक सवार विनय यादव व उसके तीन साथी वहां पहुंचे। दिसंबर में हुए झगड़े को लेकर वे लोग पुनीत से गाली-गलौज करने लगे। पुनीत ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली उनके दाहिनी जांघ पर लगी थी। दो गोलियां उसके पास से निकल गई थीं। घायल पुनीत को घरवालों ने चंदन अस्पताल में भर्ती कराया था। पुनीत की तहरीर पर विनय यादव व उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ चिनहट थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया गया था।
मंगलवार को चिनहट पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व सर्विलांस की मदद से राष्ट्रीय उद्योग आश्रम इंटर कॉलेज के पास से नामजद आरोपी विनय और उसके साथी बाराबंकी के कोठी निवासी जुल्फी को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें