फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला सिपाही से मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Oct 2024 07:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आईटी मेट्रो स्टेशन के पास महिला सिपाही से मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को महानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल व घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन


गोमतीनगर के विज्ञानखंड निवासी सिपाही दुर्गेश शुक्ला मंगलवार को आईटी मेट्रो स्टेशन से निशातगंज की तरफ जा रही थीं। इस बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने पीछे से झपट्टा मारकर हाथ से मोबाइल फोन लूट लिया था। पुलिस ने केस दर्ज किया था। सीसीटीवी फुटेज खंगाली और बृहस्पतिवार को मजार तिराहे के पास से पेपर मिल कॉलोनी निवासी अमन वाल्मीकि और शिवम वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि पेपर मिल कॉलोनी निवासी अमन भी लूट में शामिल था। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें