फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गुज्जर गैंग ने छात्र को बेरहमी से पीटा

Thu, 17 Oct 2024 07:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। स्कूल जा रहे साइकिल सवार छात्र को गुज्जर गैंग के युवकों ने बेरहमी से पीट दिया। छात्र के पिता ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


गोसाईंगंज के बरकतनगर भट्ठी के रहने वाले किसान अरुण कुमार रावत का बेटा जतिन (17) कस्बा मोहनलालगंज में स्थित इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र है। बृहस्पतिवार को बेटा साइकिल से स्कूल जा रहा था। धर्मावतखेड़ा गांव के पास गुज्जर गैंग के बाइक सवार छह युवकों ने उसको रोक लिया। राॅड व बाइक की चेन से हमला कर दिया। इसमें छात्र का सिर फट गया। राहगीरों ने विरोध किया तो आरोपी भाग निकले। पीड़ित का कहना है कि गांव के ही रहने वाले गुज्जर गैंग के एक युवक से माहभर पहले विवाद हुआ था। तब उस युवक ने धमकी दी थी। इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें