फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सराफ को गोली मारकर जेवर लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार, 1.50 करोड़ के जेवर बरामद

Tue, 07 Jul 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज इलाके में 23 जून को सराफ सचिन कुमार को गोली मारकर जेवर लूटने के दो आरोपियों शिवम यादव और अंकुल यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लूटे गए 1.50 करोड़ रुपये के जेवर, पिस्टल, लूटी गई स्कूटी और चोरी की बाइक बरामद की है। वारदात में शामिल एक आरोपी अभी भागा हुआ है।
विज्ञापन

डीसीपी साउथ अमित आनंद ने बताया कि अमेठी के पचवन टोला बंग्ला वार्ड निवासी सचिन कुमार 23 जून की रात अपनी दुकान से जेवर लेकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। अमेठी गांव के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर जेवर से भरा बैग और स्कूटी लूट ली थी। गोली सचिन कुमार के पैर पर लगी थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें और सर्विलांस टीम लगाई गई थी।


600 सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकड़े गए
डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने करीब 600 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और मोबाइल टावर के डेटा की मदद से रविवार देर रात गोसाईंगंज पुलिस ने जौनपुर के सिकरारा ककोहिया निवासी शिवम यादव और अंकुल यादव को देहरामऊ अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। शिवम ने स्नातक की पढ़ाई के साथ कंप्यूटर का कोर्स किया है, जबकि अंकुल ने मैकेनिकल से डिप्लोमा किया है। पूछताछ में दोनों ने अपने तीसरे साथी सोनू यादव का नाम बताया, जिसकी तलाश जारी है। डीसीपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

15 दिन तक की रेकी, वारदात के लिए चुराई थी बाइक
एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि आरोपियों ने 8 जून को सुशांत गोल्फ सिटी में कमरा किराये पर लिया था। उन्होंने कम समय में रुपये कमाने के लिए सराफ को लूटने की साजिश रची। 15 दिनों तक सचिन कुमार के रूट की रेकी की थी। आरोपियों ने सचिन कुमार को इसलिए चुना क्योंकि उनकी दुकान पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। वारदात के लिए 6 जून को हजरतगंज इलाके से अपाचे बाइक चोरी की गई थी।
रायबरेली और चंदौली में भी की थी लूट
एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने 18 जून को रायबरेली के मील एरिया में और 28 मई को चंदौली के अलीनगर में भी सराफों को गोली मारकर लूटा था। आरोपी शिवम यादव के खिलाफ जौनपुर के बक्सा थाने में मारपीट व हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें