लखनऊ। शारदा नगर योजना स्थित रश्मि लोक अपार्टमेंट में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें अमृतांशु मिश्रा को अध्यक्ष, जितेन्द्र सिंह को उपाध्यक्ष, सुनीता देवी को सचिव और सचिन मिश्रा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी नए पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वे पूरी पारदर्शिता और समर्पण के साथ परिसर की सुरक्षा, स्वच्छता, रखरखाव और जन-सुविधाओं के विकास के लिए काम करेंगे। इस मौके पर मौजूद लोगों ने नई टीम को बधाई दी।