फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : सत्याग्रह पर यूपी कांग्रेस और भाजपा विधायक एवं ईडी के पूर्व संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह में ट्विटर वार

Fri, 10 Jun 2022 02:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी कांग्रेस और भाजपा विधायक एवं ईडी के पूर्व संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह के बीच ट्विटर वार छिड़ गया है।
विज्ञापन
राजेश्वर सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 13 जून को प्रवर्तन निदेशालय में होने वाली पेशी के मौके पर कांग्रेस की ओर से आयोजित सत्याग्रह पर यूपी कांग्रेस और भाजपा विधायक एवं ईडी के पूर्व संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह के बीच ट्विटर वार छिड़ गया है।कांग्रेस की ओर से ट्वीट कर बताया गया कि 13 जून को ईडी मुख्यालय के अलावा सभी प्रदेशों में ईडी के दफ्तर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता सत्याग्रह करेंगे। इस पर भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने रीट्वीट किया कि कानून हमेशा कांग्रेस से ऊपर है। कांग्रेस को ईडी को जांच में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने लिखा कि पीएम मोदी ने भी एसआईटी के सामने उपस्थित होकर कानूनी प्रक्रिया का पालन किया था।

विज्ञापन


राहुल गांधी को पीएम मोदी से सीख लेनी चाहिए। इस पर कांग्रेस ने रिट्वीट किया कि कांप कहे रहे हो राजेश्वर सिंह। सत्याग्रह तो महात्मा गांधी ने भी किया था तब भी कायर कांपते थे आज भी कांप रहे हैं। इसके बाद राजेश्वर ने पलटवार करते हुए लिखा कि यूपी कांग्रेस 7 सीट वाली कार से 2 सीट वाले स्कूटर पर आ गई है। लेकिन अब भी समझ नही आ रहा है। अभी तो एक पहिए की गाड़ी भी नही आई है। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस को कड़ी मेहनत करनी होगी अन्यथा कांग्रेस के लिए एक पहिए की गाड़ी तैयार करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि स्कूटर की संख्या वालों से सत्याग्रह नहीं होते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें