फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस व सपा के बीच ट्विटर पर विवाद, अखिलेश ने पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर को बताया हत्या

Wed, 09 Oct 2019 09:53 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुष्पेंद्र यादव फर्जी एनकाउंटर मामले में सियासी रंग चढ़ने लगा है। बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के झांसी पहुंचने के बाद ट्विटर पर झांसी पुलिस व सपा के बीच विवाद हुआ। वहीं अखिलेश यादव ने बुधवार को झांसी में पुष्पेंद्र यादव के परिवारवालों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी को भी पुलिस द्वारा बताई गई कहानी पर भरोस नहीं है क्योंकि यह एनकाउंटर नहीं हत्या है।
विज्ञापन


झांसी पुलिस ने अपने ट्वीटर हैंडिल पर लिखा कि “कृपया ध्यान दें - पुष्पेन्द्र प्रकरण में भ्रामक खबर, अफवाह न फैलाएं। अन्यथा अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। झांसी के डीएम के आदेशानुसार मजिस्ट्रीरियल जांच के आदेश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जनपद झांसी द्वारा मजिस्ट्रीरियल जांच की जा रही है।”

इसपर सपा ने पलटवार करते हुए लिखा कि पुष्पेंद्र यादव की निर्मम हत्या के आरोपों में घिरी ‘हत्या प्रदेश’ की पुलिस अब ट्वीटर पर भी दमनकारी रूप दिखा रही है! मृतक और उसके शोकाकुल परिवार को इंसाफ़ दिलाने के लिए उठ रहीं आवाज़ों को कहाँ तक दबाएगी सरकार? शर्मनाक! 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें