फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेहटा गांव में सड़क व तालाब किनारे फेंके मिले सुतली बम

विज्ञापन
लोधपुरवा की सड़क पर फेंक गए सुतली बम।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। बेहटा में विस्फोट वाले घटनास्थल से करीब घटनास्थल से 500 मीटर की दूर लोधपुरवा की सड़क पर बड़ी संख्या में सुतली बम फेंके मिले। सोमवार भोर में करीब पांच बजे राजेंद्र लोधी घर से निकले तो बाहर बम का ढेर देख सन्न रह गए। उन्होंने गुडंबा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी सुतली बम को बटोरा। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक हजार से ज्यादा बम फेंके गए थे। सोमवार की शाम को एक तालाब के किनारे भी बड़ी संख्या में सुतली बम मिले हैं। आशंका है कि पुलिस की कार्रवाई के डर से पटाखों का अवैध काम करने वालों ने इन सुतली बमों को फेंका है।
विज्ञापन

-
विस्फोट से बछिया और बकरी की भी हुई थी मौत

सेमरा गांव में रविवार शाम शेरू के पटाखा गोदाम में हुए विस्फोट के चलते गांव के मुन्नू की एक गाय की मौत हुई थी। बाद में चला कि विस्फोट से मुन्नू की एक बछिया और तारिक की बकरी की भी मौत हुई है। मुन्नू ने बताया कि उनके प्लाट में बंधी बछिया विस्फोट से 50 मीटर दूरी एक तालाब में जा गिरी और उसकी मौत हो गई थी। सोमवार को बछिया का शव तालाब में मिला। उन्होंने बताया कि विस्फोट में घायल भैंस का इलाज चल रहा है। गांव के रहने वाले तारिक ने बताया कि घटना के वक्त वह अपनी बकरी कोे चारा दे रहे थे। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि दहशत में उनकी बकरी की मौत हो गई।

लोधपुरवा की सड़क पर फेंक गए सुतली बम। - फोटो : अमर उजाला

लोधपुरवा की सड़क पर फेंक गए सुतली बम। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें