उत्तर रेलवे के लखनऊ-फैजाबाद-जाफराबाद-वाराणसी रेल सेक्शन के फै जाबाद रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक्स इंटरलॉकिंग का काम शुरू होने जा रहा है। इसके कारण 13 से 18 जून तक हावड़ा और देहरादून के बीच चलने वाली दून एक्सप्रेस और पैसेंजर सहित 22 ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया है।
ट्रेन नंबर 13010 देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस एवं ट्रेन नंबर 13152 जम्मूतवी-अमृतसर का 19 जून तक संचालन निरस्त रहेगा। केंद्रीय प्रवक्ता दीपक कुमार के मुताबिक, फैजाबाद और दिल्ली के बीच चलने वाली फैजाबाद एक्सप्रेस को लखनऊ में निरस्त किया गया है।
यानी ट्रेन नंबर 14206 दिल्ली से चलकर फैजाबाद जाने वाली फैजाबाद एक्सप्रेस 12 से 17 जून तक लखनऊ में टर्मिनेट होगी। ट्रेन नंबर 14205 फैजाबाद से दिल्ली जाने वाली फैजाबाद एक्सप्रेस 12 से 17 जून तक लखनऊ से ही दिल्ली के लिए रवाना होगी।
देखें- ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
ये ट्रेनें निरस्त रहेंगी
नंबर कब से कब तक
13009 हावड़ा-देहरादून दून 13 से 17 जून
13010 देहरादून-हावड़ा दून 15 से 19 जून
13151 कोलकाता-जम्मूतवी 13 से 17 जून
13152 जम्मूतवी-अमृतसर 15 से 19 जून
13237 पटना-कोटा 15 जून
13238 कोटा-पटना 16 जून
13483 मालदा टाउन दिल्ली फरक्का 14 व 16 जून
13484 दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का 16 एवं 18 जून
14221 फैजाबाद-कानपुर अनवरगंज 13 से 18 जून
14222 कानपुर अनवरगंज-फैजाबाद 13 से 18 जून
देखें- निरस्त ट्रेनें
प्रतीकात्मक तस्वीर
निरस्त ट्रेनें
नंबर कब से कब तक
15025 आनंद विहार-मऊ 16 व 18 जून
15026 मऊ-आनंद विहार 17 जून
15715 किसनगंज अजमेर गरीब नवाज 14 व 16 जून
15716 अजमेर-किसनगंज गरीब नवाज 17 व 18 जून
19321 इंदौर-राजेंद्रनगर 15 जून
19322 राजेंद्रनगर-इंदौर 17 जून
ये ट्रेनें भी रहेंगी निरस्त
54231 फैजाबाद-लखनऊ पैसेंजर 3 से 18 जून
54234 लखनऊ -फैजाबाद 13 से 18 जून
54232 लखनऊ-फैजाबाद 13 से 18 जून
54233 फैजाबाद-लखनऊ 13 से 18 जून
54333 वाराणसी-लखनऊ 13 से18 जून
54343 लखनऊ-वाराणसी 13 से 18 जून