केजीएमयू में काउंसलिंग कराने आए दो मेडिकल स्टूडेंट और लोहिया संस्थान में भर्ती प्रसूता समेत 26 लोगों की कोरोना रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव मिले मरीजों में सात महिलाएं हैं। राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 1047 हो गई है। जबकि लखनऊ के मूल निवासियों की संख्या 840 हो गई है।
एलडीए कॉलोनी में रविवार को तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी शुक्रवार को पॉजिटिव मिले मरीज के संपर्क वाले हैं। इसी तरह आरडीएसओ कॉलोनी में एक मरीज पॉजिटिव मिला है। जफर खेड़ा, चौपटिया, मलिहाबाद, चौक, इंदिरानगर, मड़ियांव, सरोजनीनगर, आलमबाग, कृष्णानगर, कमला नेहरू मार्ग, हुसैनाबाद, गोमतीनगर, मीरा बाई मार्ग, निराला नगर, ठाकुरगंज, राजेंद्र नगर, आईआईएम रोड, रुचिखंड में एक-एक लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, केजीएमयू में पीजी में दाखिले के लिए आने वाले एक छात्र और एक छात्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।