फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS व IPS एसोसिएशन के बीच 'ट्वीट वार', क्रिकेट मैच की जीत को डीएनए से जोड़ा, हंगामा

Sun, 17 Dec 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अधिकारों को लेकर यूपी के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के बीच छिड़ी जंग की तल्खी दिल्ली तक पहुंच गई है। शनिवार को लखनऊ में हुए मैत्री मैच में आईपीएस के हाथों आईएएस की हार पर केंद्रीय आईपीएस एसोसिएशन ने ट्वीट किया, ‘हमने फिर से हरा दिया। यूपी आईपीएस क्रिकेट टीम ने यूपी आईएएस टीम पर प्रभावशाली जीत दर्ज की। 20 ओवर में दिया गया 144 का लक्ष्य 14 ओवर में ही एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। हमारा डीएनए सही है, हम अच्छे हैं।’
विज्ञापन


We did it again!

UP #IPS Cricket team registered a comprehensive win against UP IAS team. #IAS XI scored 144 in 20 overs setting for us a modest target, which IPS XI made in just 14 overs & after losing only one wicket.

True to our DNA, we're good. Period😊. 🤘🤘@Uppolice pic.twitter.com/IAjLy11tJb— IPS Association (@IPS_Association) December 16, 2017



इसके जवाब में केंद्रीय आईएएस एसोसिएशन ने लिखा, ‘बधाई, आप इसके हकदार थे। डीएनए हमेशा अच्छा होता है। मैत्री क्रिकेट मैच का मुकाबला डीएनए से नहीं करना चाहिए।’
विज्ञापन


We endorse @UPIPSASSO. Truly, a game is a game and same goes for a tweet on the game! It deserves to be taken in that spirit. Nothing more than that. Period.@IASassociation https://t.co/FgScqsuikE— IPS Association (@IPS_Association) December 17, 2017



आईपीएस एसोसिएशन के इस ट्वीट के बाद हंगामा मचा तो यूपी आईपीएस एसोसिएशन की ओर केंद्रीय आईपीएस एसोसिएशन के ट्विटर हैंडल से ट्वीट हटाने की प्रार्थना की गई लेकिन ट्वीट नहीं हटा। इसके बाद यूपी आईपीएस एसोसिएशन की ओर से ट्वीट किया गया, ‘खेल खेल होता है, हम खेल भावना से खेले। यूपी में आईपीएस और आईएएस के बीच कोई खींचतान नहीं है। हमें इसकी चिंता है कि दोनों संवर्ग मिलकर किस तरह बेहतर कानून-व्यवस्था उपलब्ध कराएं। हम इस आधी सदी पुरानी परंपरा को जारी रखने के लिए तत्पर हैं।’
विज्ञापन

'ट्वीट को खेल की तरह ही लें, इससे अधिक कुछ नहीं'

आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीर कुमार - फोटो : amar ujala
हालांकि थोड़ी देर बाद केंद्रीय आईपीएस एसोसिएशन को अपनी गलती का एहसास हुआ। उसने यूपी आईपीएस एसोसिएशन के ट्विटर हैंडल पर रिप्लाई किया, यूपी आईपीएस एसोसिएशन की बात से सहमत हैं। इस ट्वीट को खेल की तरह ही लिया जाना चाहिए। इससे अधिक कुछ नहीं।

...और इधर दोनों ही पक्ष का तल्खी से इन्कार
इस पूरे प्रकरण पर यूपी आईपीएस एसोसिएशन के सचिव असीम अरुण ने कहा, आईपीएस और आईएएस के बीच कोई तल्खी नहीं है। हमलोग टीम स्पिरिट से काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहने के लिए तत्पर हैं।

वहीं यूपी आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीर कुमार का कहना है कि दोनों संवर्ग आपस में मिलकर काम करते हैं। यह मामला काडर से जुड़ा न होकर, शासन और प्रशासन से जुड़ा है। किसी को कुछ कहना है तो उसे शासन के समक्ष कहना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें