फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य के बेटे के अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मानकनगर के सिंगारनगर पार्क के पास से शनिवार शाम कार सवार बदमाशों ने राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव के बेटे के अपहरण करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने दौड़ा लिया, तो बदमाश भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर मानकनगर पुलिस कार सवारों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पीड़िता कुमुद श्रीवास्तव के मुताबिक,वे पूरन नगर में रहती हैं। बेटा तुषार शनिवार देर शाम सिंगार नगर स्थित पार्क के पास टहल रहा था। उस दौरान कार सवार बदमाश इस्लाम अली, शोएब और दो से तीन अन्य लोग पहुंचे। बेटे को उन्होंने खींच लिया। पहले जमकर लात-घूसों से पीटा। इसके बाद कार में ले जाने का प्रयास किया। शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने दौड़ा लिया, तो तुषार को धक्का देकर भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियाें की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें