फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में चार्टर्ड विमान क्रैश के यूपी कनेक्शन का ये है पूरा सच, सरकार ने रखा अपना पक्ष

Fri, 29 Jun 2018 08:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुंबई के घाटकोपर इलाके में बृहस्पतिवार को एक चार्टर्ड विमान निर्माणाधीन बिल्डिंग से टकराने के बाद क्रैश हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, उसे यूपी सरकार का बताया जा रहा था, जिस पर नागरिक उड्डयन उत्तर प्रदेश के निदेशक सूर्य पाल गंगवार ने प्रेस नोट जारी कर सच सामने रखा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से जिस विमान VT-UPZ के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार प्रसारित किया जा रहा है। वह विमान रजिस्ट्रेशन नंबर VT-UPZ वर्तमान में यूपी सरकार के स्वामित्व में नहीं है और न ही उसका संचालन यूपी सरकार द्वारा किया जाता है। इस विमान को यूपी सरकार द्वारा 1995 में खरीदा गया था, जिसे वर्ष 2014 में पुणे की कंपनी मेसर्स सिल्वर जुबली ट्रैवेलर्स लिमिटेड को बेच दिया गया था।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त विमान में 7-8 लोग सवार थे। हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। वहीं, मामले पर यूपी के सिविल एविएशन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता मुंबई में हुए प्लेन क्रैश पर कहा कि 'इस घटना से यूपी सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। सरकार ने 2014 में उस एयरक्राफ्ट को एक प्राइवेट एविएशन कंपनी को बेच दिया था और अब वह कंपनी ही उसके रख-रखाव  के लिए जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें