बाराबंकी में लड़की के हत्याकांड का खुलासा 24 घंटे में हो गया है। पुलिस के अनुसार, मृतका की बहन के देवर ने शादी करने का दबाव बनाए जाने पर लड़की की हत्या कर दी थी।
आपको बता दें कि वारदात को छेड़खानी के बाद हत्या करार दिये जाने पर पूरे जिले में हड़कंप मच गया था। ग्रामीणों ने हत्या के बाद शव रखकर सड़क जाम कर दिया था।
युवक ने वारदात के बाद खुद को बचाने के लिए बड़े शातिराना अंदाज में दूसरे युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। मामले का खुलासा सर्विलांस टीम व थाना जैदपुर टीम ने किया है।
पुलिस को घटना में प्रयुक्त हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ है।