मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली प्रदेश कैबिनेट की बैठक आज मंगलवार को नहीं होगी। मकर संक्रांति पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में होने की वजह से यह बैठक नहीं हो रही है।
कैबिनेट बैठक की अगली तिथि अभी तय नहीं है।
राज्यपाल ने किया विधानमंडल सत्रावसान
राज्यपाल राम नाईक ने विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के सत्रावसान की मंजूरी दे दी है। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे के मुताबिक 17वीं विधानसभा का वर्ष 2018 का तृतीय सत्र 18 से 21 दिसमबर तक संचालित हुआ था। राज्यपाल ने 11 जनवरी को सत्रावसान की मंजूरी दी है।