फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रस्ट के लाखों रुपये हड़पने वाला ट्रस्टी गिरफ्तार

Thu, 30 Oct 2025 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पंकज सिंह।
विज्ञापन
लखनऊ। विक्रांतखंड स्थित वयम् वरेण्यम फाउंडेशन ट्रस्ट में आने वाले रुपये का निजी प्रयोग करने वाले ट्रस्टी गोमतीनगर विस्तार खरगापुर निवासी पंकज सिंह को विभूतिखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 11 अक्तूबर को विभूतिखंड थाने में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह ने बताया कि 11 अक्तूबर को ट्रस्ट के एक ट्रस्टी डॉ. आशीष प्रताप सिंह ने पंकज के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का केस दर्ज कराया था। आरोप था कि पंकज सिंह ने ट्रस्ट के खाते में आने वाले रुपये का अपने निजी फायदा के लिए प्रयोग किया। इतना ही नहीं पंकज ने ट्रस्ट के दफ्तर से लैपटॉप, हार्ड डिस्क, कंप्यूटर व अन्य दस्तावेज भी हटा दिए। ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने जब पंकज सिंह से खर्च, दान की सूची और बैंक स्टेटमेंट मांगा तो पंकज ने उन लोगों को धमकी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पंकज सिंह ने ट्रस्ट के करीब 72 लाख रुपये हड़प लिए हैं। बुधवार को विभूतिखंड पुलिस ने इस मामले में आरोपी पंकज सिंह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें